Ram Mandir: राम मंदिर के लिए विदेशों में भी उत्साह, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए यहां हिंदुओं को मिली 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी

मॉरीशस सरकार ने एक बयान में कहा कि मंदिर के ‘ऐतिहासिक’ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए हिंदू धर्म के कर्मचारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी देने का फैसला किया है। बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा

अपडेटेड Jan 13, 2024 पर 8:12 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir Inauguration: मॉरीशस में हिंदुओं की आबादी लगभग 48.5 प्रतिशत है

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस मौके पर मॉरीशस (Mauritius) की सरकार ने अपने यहां के हिंदू कर्मचारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी देने का फैसला किया है। मॉरीशस सरकार ने एक बयान में कहा कि मंदिर के ‘ऐतिहासिक’ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए हिंदू धर्म के कर्मचारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी देने का फैसला किया है। बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ खुद भारतवंशी हैं। उनकी अगुआई वाली कैबिनेट ने एक बयान में कहा, "कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को भारत के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में यहां हिंदू धर्म मानने वाले कर्मचारियों को दिन में दो बजे से दो घंटे के लिए विशेष छुट्टी देने पर सहमति जताई है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है जो अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है।"

बता दें कि मॉरीशस में सबसे अधिक हिंदू धर्म के अनुयायी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, हिंदुओं की आबादी लगभग 48.5 प्रतिशत थी। मॉरीशस अफ्रीका का इकलौता देश है, जहां हिंदू धर्म सबसे अधिक प्रचलित धर्म है। प्रतिशत के संदर्भ में यह देश, हिंदू धर्म के प्रसार में नेपाल और भारत के बाद विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है।


यह भी पढें- DMart Q3 Results : दिसंबर तिमाही में 17% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल

इस देश में हिंदू धर्म तब आया जब भारतीयों को गिरमिटिया मजदूर के रूप में औपनिवेशिक फ्रांसीसी और बाद में मॉरीशस एवं हिंद महासागर के पड़ोसी द्वीपों में ब्रिटिश बागानों में काम करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में ले जाया गया था। ये प्रवासी मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।