Get App

Ram Mandir: NIA ने किया बड़ा खुलासा, शालिग्राम पत्थर लाने वाली टीम पर थी हमले की साजिश

Ram Mandir: भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल से शालिग्राम का पत्थर लाया गया था। पत्थर लाने वाली टीम पर हमले की साजिश रची गई थी। इस बात का खुलासा राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (National Investigation Agency – NIA) ने किया है। हमले की साजिश पीएफआई के सदस्यों ने की थी। इस पवित्र राम शिला को नेपाल के शालिग्रामी नदी से बिहार के चंपारण के रास्ते से अयोध्या लाया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2024 पर 2:14 PM
Ram Mandir: NIA ने किया बड़ा खुलासा, शालिग्राम पत्थर लाने वाली टीम पर थी हमले की साजिश
Ram Mandir: नेपाल में गडंकी नदी से दो बड़ी और विशाल शालिग्राम शिलाओं को निकाला गया है।

शंकर आनंद 

Ram Mandir: अयोध्या भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (National Investigation Agency – NIA) ने एक अहम खुलासा किया है। दरअसल, श्री राम की मूर्ति के लिए नेपाल से शालिग्राम का पत्थर लाया जा रहा था। पत्थर लाने वाली टीम पर प्रतिबंधित संगठन PFI ने हमले की साजिश रची थी। लेकिन वो सफल नहीं हो सके। शालिग्राम के इस पत्थर को नेपाल से बिहार के रास्ते होते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लाया गया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक जब पत्थर लाया जा रहा था, ठीक उसी वक्त प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े आरोपी मोहम्मद याकूब ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर के विरोध में और बाबरी मस्जिद से जुड़े मामले सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसके साथ ही एक विशेष धर्म समुदाय के युवाओं पर हमले के लिए कई तरह के हथियार भी मुहैया कराए थे।

NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें