अयोध्या एयरपोर्ट पर 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के दिन 100 से अधिक चार्टेड प्लेन उतर सकते हैं। यूपी के मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान में यह उम्मीद जताई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही देश के तमाम शहरों से अयोध्या अब वायुमार्ग से सीधी संपर्क में आ गया है। इससे भक्तों को राम मंदिर का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने में आसानी होगी। इंडिगो ने अहमदाबाद और अयोध्या के बीच उड़ान शुरू की है।
