Ram temple in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अग्रणी नेताओं में शुमार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) से उनके स्वास्थ्य और उम्र के कारण अगले महीने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया गया है। राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों से बातचीत में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आडवाणी और जोशी को आमंत्रित किए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, "दोनों परिवार के बुजुर्ग हैं। उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।"
