Get App

Ratan Tata: जब रतन टाटा ने अपने कुत्ते के लिए ठुकरा दिया ब्रिटेन का शाही अवार्ड

Ratan Tata Death: दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। वह अपनी कारोबारी उपलब्धियों के साथ-साथ अपने विनम्र स्वभाव और परोपकारी कार्यों के भी लिए जाने जाते थे। उनके जीवन में एक ऐसा वाकया भी आया, जब उन्होंने अपने कुत्ते की देखभाल के कारण ब्रिटेन के तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स से एक महत्वपूर्ण पुरस्कार लेने से मना कर दिया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 7:25 AM
Ratan Tata: जब रतन टाटा ने अपने कुत्ते के लिए ठुकरा दिया ब्रिटेन का शाही अवार्ड
Ratan Tata News: रतन टाटा की उनके कुत्ते टिटो के साथ एक पुरानी तस्वीर, टिटो भी अब इस दुनिया में नहीं है

Ratan Tata Death: दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। वह अपनी कारोबारी उपलब्धियों के साथ-साथ अपने विनम्र स्वभाव और परोपकारी कार्यों के भी लिए जाने जाते थे। उनके जीवन में एक ऐसा वाकया भी आया, जब उन्होंने अपने कुत्ते की देखभाल के कारण ब्रिटेन के तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स से एक महत्वपूर्ण पुरस्कार लेने से मना कर दिया। बात है 6 फरवरी 2018 की। ब्रिटेन के शाही राजमहल बकिंघम पैलेस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन के शाही राजकुमार प्रिंस चार्ल्स, भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को उनके परोपकारी कार्यों के लिए एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देना चाहते थे।

हालांकि रतन टाटा उस कार्यक्रम में नहीं जा सके और लोगों को यह सुनकर हैरानी हो सकती है इसके पीछे वजह उनका कुत्ता था। स्तंभकार सुहेल सेठ (Suhel Seth) ने कुछ समय पहले एक यूट्यूब वीडियो में इस घटना को याद किया और रतन टाटा की उनके वसूलों के लिए काफी तारीफ और सराहना की। सुहेल ने बताया कि आखिर क्यों रतन टाटा इतने बड़े कार्यक्रम में नहीं गए थे।

उन्होंने बताया, "सब कुछ तय था। यह पुरस्कार समारोह ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ मिलकर आयोजित किया गया था।" सुहेल ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह 2 फरवरी या 3 फरवरी को लंदन पहुंचे थे।

सुहेल ने बताया कि वह लंबी फ्लाइट जर्नी करके जब लंदन एयरपोर्ट पर उतरे, तो वह यह देखकर हैरान थे कि उनके फोन पर रतन टाटा की तरफ से 11 मिसकॉल के नोटिफिकेशन थे। सुहेल ने बताया कि वह इतने मिसकॉल देखकर थोड़े हैरान हुए और उन्होंने एयरपोर्ट पर अपना बैग पिक करने के बाद तुरंत उन्हें वापस फोन मिलाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें