Ration Card: राशन कार्ड (Ration Card Update) भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल है। अगर आप भी राशन कार्ड होल्डर्स हैं और शादी हो गई है तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। जब भी घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो जाती है तो उसमें नाम अपडेट कराना बहुत जरूरी हो जाता है। लिहाजा अगर आपकी शादी हो गई है तो पत्नी का नाम उसमें जरूर अपडेट करा लें। जिससे आपको फ्री राशन का फायदा मिलता रहे। वरना आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
दरअसल राशन कार्ड में अपडेशन को लेकर आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज होते हैं। राशन कार्ड में घर के सभी सदस्यों के नाम हमेशा अपडेट करा लें। ताकि सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाओं का फायदा मिलता रहे।
राशन कार्ड में कैसे जोड़ें नए सदस्य का नाम?
अगर आपकी शादी हुई है तो सबसे पहले आधार कार्ड में अपडेट करें। इसके लिए महिला सदस्य के आधार कार्ड में पति का नाम लिखवाना जरूरी होता है। वहीं, अगर आपके परिवार में कोई बच्चा पैदा हुआ है तो उसका नाम जोड़ने के लिए पिता का नाम जरूरी है। खाद्य विभाग में जाकर भी ये फॉर्म ले सकते हैं। इसके बाद इसमें मुखिया का नाम, राशन कार्ड नंबर, मुखिया के पति/पिता का नाम भरना होगा। अब आपको मोहल्ला या वार्ड का नाम, ग्राम पंचायत, तहसील और जिले की डिटेल्स दर्ज करना होगा। फिर घर का पूरा पता भरना होगा। इसके अलावा एप्लीकेशन फॉर्म में राशन दुकान का नाम और आईडी दर्ज करना होगा। अब जिस सदस्य का नाम जुड़वाना है उनकी डिटेल्स भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर खाद्य विभाग में जमा कर दें। जमा करने के बाद रसीद जरूर ले लें।
इस पूरे प्रॉसेस के बाद में खाद्य विभाग आपके एप्लीकेशन की जांच करेगा। सभी डिटेल्स सही होने पर नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़ जाएगा। जैसे ही नाम राशन कार्ड में जुड़ेगा उसके बाद अगले महीने से उनके हिस्से का भी राशन मिलने लगेगा।