आरबीआई ने इस वित्त वर्ष के लिए इनफ्लेशन के अनुमान में बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने इसे 4.8 फीसदी पर बनाए रखा है। हालांकि, उसने इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के इनफ्लेशन के अनुमान को 4.5 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी कर दिया है। इसका ऐलान रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 7 फरवरी को अपनी क्रेडिट पॉलिसी में किया। यह मल्होत्रा की पहली मॉनटरी पॉलिसी थी। साथ ही यह आरबीआई की इस साल (2025) की पहली मॉनेटरी पॉलिसी है।
