Get App

अकासा की असफलता के लिए हूं तैयार : राकेश झुनझुनवाला

राकेश झुनझुनवाला ने नई एयरलाइंस में 40 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। Akasa का लक्ष्य है कि लॉन्चिंग की तिथि से 12 महीने के अंदर उसके बेड़े में 18 एयरक्राफ्ट शामिल हो जाएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 3:35 PM
अकासा की असफलता के लिए हूं तैयार : राकेश झुनझुनवाला
राकेश ने अभी तक की अपनी सारी पहचान शेयर बाजार में एक वैल्यू शेयर इन्वेस्टर के तौर पर बनाई है। 62 वर्षीय राकेश झुनझुनवाला के एविएशन जैसे भारी पूंजी जरूरत वाले सेक्टर में कदम रखने से तमाम जानकारों के माथे पर बल पर पड़ गए हैं

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली भारत की सबसे नई बजट एयरलाइन अकासा आकाश में उतर गई है और उड़ान भर रही है। उड्डयन मंत्री (Aviation Minister)ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 8 अगस्त को अकासा एयर की पहली व्यावसायिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई। ये पहली उड़ान मुंबई से अहमदाबाद के लिए थी।

भारतीय अरबपति और "भारत वॉरेन बफेट" के नाम से पहचाने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने भारत में तेजी से ग्रोथ करते घरेलू एवीएशन सेक्टर का फायदा उठाने के लिए इंडिगो और जेट एयरवेज के पूर्व CEO के साथ हाथ मिलाया है। अकासा एयर को इस वेंचर के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिलीं है लेकिन भारत का एविएशन सेक्टर थोड़ा चुनौतीपूर्ण महौल से गुजरता दिख रहा है। जेट ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं और ये सेक्टर अभी भी कोरोनावायरस के झटके से उबर रहा है।

ग्लोबल इकोनॉमी भी मुश्किल को दौर में है। रूस-यूक्रेन युद्ध के छठे महीने में प्रवेश करने के साथ ही मंदी की आशंका बढ़ गई है। इस लड़ाई के थमने के भी कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। ताइवान को लेकर दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन आमने-सामने आ गई हैं। अगर इनके बीच संघर्ष होता है तो स्थितियां और बिगड़ जाएंगी।

Akasa Air के को-फाउंडर के तौर पर राकेश झुनझुनवाला ने नए व्यवसाय में कदम रखा है। राकेश ने अभी तक की अपनी सारी पहचान शेयर बाजार में एक वैल्यू शेयर इन्वेस्टर के तौर पर बनाई है। 62 वर्षीय राकेश झुनझुनवाला के एविएशन जैसे भारी पूंजी जरूरत वाले सेक्टर में कदम रखने से तमाम जानकारों के माथे पर बल पर पड़ गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें