Republic Day 2025 : भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ पहुंचीं और तिरंगा फहराया। इस साल के गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हुए हैं। वहीं ध्वजारोहण के बाद कर्तव्य पथ पर कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हुई। परेड में भारत की भारत की संस्कृति और सेना की ताकत का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। अगर अपने किसी तरह से कर्तव्य पथ पर भारत की संस्कृति और सेना की ताकत का नजारा नहीं देखा तो कोई बात नहीं। कर्तव्य पथ पर आज के परेड में क्या-क्या रहा खास आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
