KEC INTERNATIONAL को 13 नवंबर को 2,255 करोड़ रुपये, 6 दसंबर को 1,025 करोड़ रुपये और 21 दिसंबर को 1,520 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। KEC International एक ग्लोबल infrastructure Engineering, Procurement and Construction (EPC) कंपनी है। कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे, सोलार एनर्जी, और सिविल इंफ्रा सेक्टर में काम करती है। KEC International वर्तमान में 30 देशों में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में कंपनी की उपस्थिति है। KEC International, RPG Group की फ्लैगशिप कंपनी है।
KEC International के MD & CEO विमल केजरीवील ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में बताया कि कंपनी को इस साल अब तक 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिल चुके हैं जो पिछले साल के मुकाबले करीब 8-9 फीसदी कम है। लेकिन अगर कंपनी के कुल ऑर्डरबुक को देखें तो कंपनी के पास 22000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर हैं। इसके अलावा कंपनी के पास 3100 करोड़ रुपये के L1 हैं। पहली और दूसरी तिमाही में कंपनी को कम ऑर्डर मिले थे लेकिन तीसरी तिमाही में काफी ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर से कंपनी को करीब 10 फीसदी तक के मार्जिन की उम्मीद है।
कंपनी के पास रेलवे से मिले करीब 7000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं जिनमें आगे और बढ़त की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी के पास करीब 2000 करोड़ रुपये के मेट्रो के ऑर्डर हैं। कंपनी रेलवे पर काफी बुलिश है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 15-18 फीसदी के बीच रहेगी।