Get App

RG Kar Case: 41 दिन बाद मान गए डॉक्टर, इमरजेंसी ड्यूटी पर जाने का किया ऐलान, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में हड़ताल पर गए ट्रेनी डॉक्टरों ने इमरजेंसी ड्यूटी पर जाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो 21 सितंबर (शनिवार) से इमरजेंसी ड्यूटी शुरू कर देंगे। लेकिन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में लेडी डॉक्टर के रेप मर्डर के मामले को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 20, 2024 पर 8:53 AM
RG Kar Case: 41 दिन बाद मान गए डॉक्टर, इमरजेंसी ड्यूटी पर जाने का किया ऐलान, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
Kolkata Rape-Murder Case: 41 दिन तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है, लेकिन उन्होंने कुछ शर्तें भी रखी हैं।

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। ट्रेनी डॉक्टरों का कहना है कि वो सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के लिए काम पर लौटेंगे। 21 सितंबर (शनिवार) से इमरजेंसी सर्विस में शामिल होंगे।  हालांकि, OPD सेवाएं फिलहाल सस्‍पेंड रहेंगी। नाराज डॉक्टरों ने आंशिक रूप से हड़ताल खत्म करने की बात कही है। बता दें, 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी हुई थी। उसी के बाद देश भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे। डॉक्टर न्याय की मांग कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के सदस्यों ने कहा कि वे कोलकाता के स्वास्थ्य भवन के बाहर से अपना धरना वापस ले लेंगे। इसके साथ ही कोलकाता में केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation - CBI) कार्यालय तक रैली निकालेंगे।

OPD सेवाएं बंद रहेंगी

डॉ अकीब ने कहा कि विरोध के 41वें दिन पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट की तरफ से बताया जा रहा है कि हमने अपने आंदोलन के दौरान बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन कई चीजें हम अभी हासिल नहीं कर पाए हैं। हम अपने आंदोलन को नए रूप से आगे लेकर जाएंगे। मुख्य सचिव के साथ हमारी बैठक के बाद हमें नबन्ना से एक निर्देश मिला है। निर्देश में, हमें आश्वासन दिया गया है कि सुरक्षा के लिए काम किया जाएगा। लेकिन यह कब होगा ये नहीं बताया गया है। हम अभी भी मांग करते हैं कि प्रमुख सचिव को हटाया जाए। अपनी ड्यूटी पर लौटने के बाद हम प्रशासन पर कड़ी नजर रखेंगे। अगर हमें कुछ भी गलत मिलता है, तो हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। हम शनिवार को काम पर लौट रहे हैं और आवश्यक सेवाएं फिर से शुरू कर रहे हैं। ओपीडी और ओटी सेवाएं निलंबित रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें