SBI Bank: अगर आपका अकाउंट देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) में है तो सावधान हो जाइये। आप आज और कल इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। SBI बैंक ने कहा है कि उसकी ऑनलाइन बैंकिंग (SBI online banking) या डिजिटल सर्विस 6-7 अगस्त को कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। मेंटेनेंस एक्टिविटीज के चलते यह सुविधा कुछ घंटों के लिए ग्राहकों को नहीं मिल पाएगी।
इंटरनेट बैंकिंग के अलावा कस्टमर्स योनो (SBI Yono), योनो लाइट (SBI Yono Lite) और योनो बिजनेस समेत SBI के डिजिटल बैंकिंग (SBI digital services) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी नहीं कर सकेंगे।
स्टेट बैंक के मुताबिक आज 6 की अगस्त की रात 11.45 बजे से 01.15 बजे (7 अगस्त) तक ऑनलाइन सर्विस बंद रहेगी। यानी 90 मिनट तक ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल ग्राहक नहीं कर पाएंगे। बैंक ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक के इस मेंटेनेंस से सभी ऑनलाइन प्लटेफॉर्म सेफ और स्मार्ट हो जाएंगे। SBI ने हाल ही में योनो और योनो लाइट में मजबूत सुरक्षा के लिहाज से सिक्योरिटी फीचर SIM Binding को जोड़ा था। इन नए तरीकों से बैंक का मकसद है कि ग्राहकों को ऑनलाइन या डिजिटल फ्रॉड से बचाया जा सके।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।