Amrapali Case पर SC आज सुनाएगा फैसला, 42,000 बायर्स को राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट इस पर फैसला देगा कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट्स को कौन पूरा करेगा।

अपडेटेड Jul 23, 2019 पर 10:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Supreme Court मंगलवार को Amrapali Case में फैसला सुनाने वाला है। कोर्ट इस पर फैसला देगा कि रियल एस्टेट ग्रुप आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट्स को कौन पूरा करेगा। कोर्ट के इस फैसले से 42,000 बायर्स को राहत मिलेगी।

जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता में इस केस को देख रही बेंच इस पर फैसला सुनाने वाली है। कोर्ट ने 10 मई को ही इस केस में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अधर में लटके हुए इन प्रोजेक्ट्स को नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को दिए जाने पर विचार किया गया था लेकिन इन्होंने ये प्रोजेक्ट्स लेने से मना कर दिया। अथॉरिटीज का कहना था कि उनके पास इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए एक्सपर्टीज और रिसोर्स नहीं हैं। दोनों अथॉरिटीज की ओर से किसी उच्चस्तरीय समिति के सुपरविजन में किसी प्रतिष्ठित बिल्डर को देने का सुझाव दिया गया था।

दोनों अथॉरिटीज ने ग्रुप के खिलाफ लीज अग्रीमेंट रद्द करने जैसा एक्शन लेने में अक्षमता जताई थी। दोनों अथॉरिटीज के पास ग्रुप की ओर से कुल 5,000 करोड़ बकाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।