Get App

दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, 10वीं और 12वीं की क्लासेस होंगी शुरू

CBSE बोर्ड परीक्षा को देखते हुए स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है. सरकार की तरफ से सभी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2021 पर 9:35 AM
दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, 10वीं और 12वीं की क्लासेस होंगी शुरू

दिल्ली में कल यानी 18 जनवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैँ। दिल्ली सरकार ने आने वाली CBSE बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam) को देखते हुए स्कूल खोलने का फैसला लिया है। 18 जनवरी यानी कल से दिल्ली में स्कूल खोले जाएगे। दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट किया कि CBSE बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क और  काउंसलिंग के लिए 18 जनवरी से कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जा रही है। छात्रों को उनके माता-पिता की सहमति से बुलाया जाएगा। छात्रों को स्कूल में आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।   

कोरोना संक्रमण (Covid-19) को रोकने के लिए देश में सख्त लॉकडाउन लगाया गया था जिसके बाद देशभर के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। उसके बाद से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। पिछले 19 मार्च 2020 के बाद से दिल्ली के स्कूल बंद हैँ। शिक्षा निदेशालय ने साफ किया है कि छात्रों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। छात्र, माता-पिता की सहमति से ही स्कूल में आ सकेंगे। कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करना स्कूलों को करना जरूरी होगा। दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

इसी के साथ कंटेनमेंट जोन से आने वाले छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारयों को स्कूल में आने की अनुमति नहीं होगी। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि स्कूलों में असेंबली और शारीरिक बाहरी गतिविधियों का आयोजन न किया जाए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किया है बोर्ड परीक्षा का ऐलान

पिछले दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया था। CBSE बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं का आयोजन 4 मई 2021 से लेकर 10 जून कर किया जाएगा। कौन सी परीक्षा किस दिन करवाई जाएगी इसके बारे में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

दिल्ली क्षेत्र से क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 3 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है तो वहीं कक्षा 12 के लिए करीब 2.5 लाख लाखों ने पंजीकरण करवाया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें