बरेली में सीरियल किलर गिरफ्तार, एक ही तरीके से 10 महिलाओं का किया कत्ल

Bareilly Serial Killer: बरेली में एक साइको किलर को गिरफ्तार किया गया है। एक साल में 10 महिलाओं की हत्या कर चुका है। यह साइको किलर सिर्फ महिलाओं को ही टारगेट करता था। पुलिस स्केच जारी किया था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वो महिलाओं से नफरत करने लगा

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 11:43 AM
Story continues below Advertisement
Bareilly Serial Killer: साइको किलर महिलाओं की गले घोंटकर हत्या करता था। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया है।

बरेली जिले के शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले 14 महीने के अंदर बरेली के शाही थाना क्षेत्र में 10 महिलाओं की हत्या कर चुका है। सभी महिलाओं की हत्या एक ही तरह से करता था। जिसकी पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई थी। जब सीरियल किलर नहीं मिला तब पुलिस ने दो दिन पहले ही इसका स्केच जारी किया था। पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक साइको किलर कुलदीप गंगवार नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज समुआ का निवासी है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

उसने छह कत्ल कबूल किए हैं। पूछताछ में यह भी पता लगा है कि वह महिलाओं से पहले दुष्कर्म की कोशिश करता था। विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था। बता दें कि 2023 में शाही शीशगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में 9 हत्याएं हुई थीं। उस वक्त पुलिस को सीरियल किलर पर शक था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए भारी भरकम फ़ौज लगा दी थी।

सभी महिलाओं की गला घोंटकर की हत्या


बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि साइको किलर कुलदीप ने सभी महिलाओं की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की है। महिलाओं की हत्याओं के खुलासे के लिए एक बार रूम तैयार किया गया था। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन तलाश नाम दिया गया और 22 टीमों का गठन किया गया। 25 किलोमीटर एरिया को व्यास बनाकर लगभग 1500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। 600 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों का डाटा लेकर सर्विलांस की मदद ली गई। किसानो के रूप में पुलिस को लगाया, बॉडी बॉर्न कैमरे, खुफिया कैमरे लगा कर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। कुलदीप पहले महिलाओं से बातचीत करता था। फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाने को कहता था। मना करने पर महिला की हत्या कर देता था। साड़ी से गला दबाकर हत्या कर देता था। आरोपी ने 6 हत्याओं को कबूला है।

महिलाओं से करता था नफरत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 साल पहले कुलदीप की शादी भानपुर गांव निवासी लौंगश्री से हुई थी। उसकी हरकतों से परेशान लौंगश्री ने दूसरी शादी कर ली। इसके अलावा कुलदीप की सौतेली मां उसे और उसकी मां को परेशान करती थी। बताते हैं कि तभी से वह महिलाओं से नफरत करने लगा। कुलदीप की बुआ का घर शाही क्षेत्र के सब्जीपुर खाता गांव में है। यहां वह आता जाता था। पुलिस के मुताबिक उसी ने महिलाओं से नफरत की वजह से उनकी सिलसिलेवार तरीके से हत्या की है। पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थलों पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन किया है।

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में बाढ़, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।