Credit Cards

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में बाढ़, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलादार बारिश हो रही है। सूबे के 27 जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 5 जिलों में बाढ जैसे हालात पैदा हो गई है। राज्य में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। मौसम बेहद सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को तो कुछ जिलों में पूरे दिन बारिश होती रही

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
UP Rain: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से करीब सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बरसात हो रही है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के चलते मौसम भी सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को भी ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हुई। कुछ जिलों में तो भर बरसात होती रही। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। शुक्रवार को अमेठी में 45.5 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा अमेठी में शनिवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। प्रयागराज समेत यूपी 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी 1200 घरों में घुस चुका है। 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मोहल्ले में नाव चल रही है। इधर, वाराणसी में बारिश से दीवार ढह गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। काशी के 500 मंदिर गंगा में डूब गए हैं। अब गलियों में पानी घुस चुका है। बलिया और गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदी किनारे बसे लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


लखनऊ, जौनपुर समेत प्रदेश के 10 जिलों में रुक-रुक बारिश हो रही है। काशी से लेकर अयोध्या तक बादल छाए हुए हैं। गाजीपुर में बारिश से मकान ढह गया है। हालांकि, मकान में रहने वाले 5 लोग समय रहते घर से बाहर निकल गए थे। नोएडा में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर 1 फीट पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आज (10 अगस्त) 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 16 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कल (9 अगस्त 2204) उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में भारी बारिश हुई है। 11.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य बारिश से 58 फीसदी ज्यादा है। 1 जून से अब तक 383.1 MM बारिश हुई, जो कि सामान्य से 10 फीसदी कम है।

किसानों के चेहरे खिले

भारी बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान उगाने में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। किसानों का मानना है कि अगर इसी तरह बारिश होती रही, धन की अच्छी पैदावार हो सकती है।

Weather Updates: दिल्ली में आज भारी बारिश की आशंका, UP के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।