बरेली जिले के शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले 14 महीने के अंदर बरेली के शाही थाना क्षेत्र में 10 महिलाओं की हत्या कर चुका है। सभी महिलाओं की हत्या एक ही तरह से करता था। जिसकी पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई थी। जब सीरियल किलर नहीं मिला तब पुलिस ने दो दिन पहले ही इसका स्केच जारी किया था। पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक साइको किलर कुलदीप गंगवार नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज समुआ का निवासी है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
