आसमान से बरस रही आग! UP, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में लगेंगे लू के थपेड़े, पढ़ें IMD का पूरा फोरकास्ट

Heatwave IMD News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज सुबह 08:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आयानगर (दिल्ली) में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने सोमवार को दिल्ली और उससे लगे राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया, क्योंकि इलाके में लू की स्थिति बनी हुई है

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 3:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Heatwave IMD News: UP, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में लगेंगे लू के थपेड़े

भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। IMD ने कहा कि जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भी लू चलने की संभावना है।

IMD ने X पर एक पोस्ट में कहा, “18 जून 2024 को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है और जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड की अलग-अलग जगहों पर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।"

सुबह कितना था दिल्ली का तापमान?


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज सुबह 08:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आयानगर (दिल्ली) में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने सोमवार को दिल्ली और उससे लगे राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया, क्योंकि इलाके में लू की स्थिति बनी हुई है।

मौसम एजेंसी ने ये भी चेतावनी दी थी कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 19 जून तक भीषण गर्मी जारी रहेगी।

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने ANI को बताया, "18 या 19 जून से बिहार और झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद है... अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 18 या 19 जून से पंजाब और हरियाणा में कुछ नमी और राहत ला सकती हैं।"

पहाड़ी राज्य हिमाचल में भी गर्मी का कहर

देश चिलचिलाती गर्मी झेल रहा है, यहां तक कि आमतौर पर ठंडा रहने वाला हिमाचल प्रदेश भी इससे बचा नहीं है। IMD ने पहाड़ी राज्य के कुछ हिस्सों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में लू चलने की भविष्यवाणी की। राज्य के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दूसरे हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल के लिए ऑरेन्ज अलर्ट

IMD हिमाचल प्रदेश के वैज्ञानिक हमेराज वर्मा ने कहा, "पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रही है और अगले दो दिनों के दौरान इसके जारी रहने की उम्मीद है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर के कुछ हिस्सों में भीषण लू चल रही है। हमने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।"

वर्मा ने कहा, "मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर जगहों पर तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।