द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती (Dwarkapeeth Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati) का 99 साल की आयु में रविवार को निधन हो गया। प्रसिद्ध हिंदू धर्मगुरु ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम झोटेश्वर आश्रम में रविवार दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली।
