बांग्लादेश की पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना के उम्मीद से ज्यादा समय तक भारत में रहने की संभावना है। हालांकि, वह यहां वीजा पर रहेंगी। उन्हें न तो शरण दी जाएगी और न ही वह शरणार्थी कैटेगरी में यहां रहेंगी। नौकरियों में विवादित आरक्षण सिस्टम को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर भाग गईं। वह सोमवार को बांग्लादेश सैन्य विमान से दिल्ली के पास हिंडन एयर बेस पर उतरीं थीं।
