Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाला पर जेल में चौबीसों घंटे रखी जा रही निगरानी, CCTV फुटेज में सोते हुए दिखाई दिया

Shraddha Murder Case: CCTV फुटेज में 28 साल के युवक को दक्षिण दिल्ली के महरौली पुलिस थाने की कोठरी में लेटे हुए दिखाया गया है। इस कोठरी में उसके साथ और भी कैदी है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 5:02 PM
Story continues below Advertisement
Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाला पर जेल में चौबीसों घंटे रखी जा रही निगरानी

Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Ameen Poonawala) जेल में चौबीसों घंटे निगरानी में है और CCTV कैमरे से उसपर नजर रखी जा रही है। आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर (Live-In Girlfriend) को गला दबाकर जान से मार दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे और उन्हें एक-एक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंका।

News18 के मुताबिक, CCTV फुटेज में 28 साल के युवक को दक्षिण दिल्ली के महरौली पुलिस थाने की कोठरी में लेटे हुए दिखाया गया है। इस कोठरी में उसके साथ और भी कैदी है।

दो-तीन पुलिसकर्मी ठीक बाहर बैठे उस पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारी भी सेल के बाहर मंडराते नजर आ रहे हैं। कोर्ट के अगले आदेश तक उसे पांच दिनों तक यहीं रखा जाएगा।


आफताब पूनावाला के गुनाहों पर से हाल ही में पर्दा उठा है। ये घटना अब तक की सबसे खौफनाक अपराधों में से एक थी और उसने इसे महीनों तक छुपाए भी रखा।

उसने कथित तौर पर झगड़े के बाद 18 मई को अपनी पार्टनर श्रद्धा वाकर (Shraddha Walkar) का गला घोंट दिया था। गूगल पर सर्च करने के बाद उसने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और उन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीद लिया। इसके बाद अगले 18 दिनों तक वह लगभग हर रात 2 बजे बाहर जाता और अलग-अलग जगहों पर एक-एक हिस्से फेंक देता।

पूनावाला और 29 साल की श्रद्धा वाकर छतरपुर पहाड़ी इलाके में गली नंबर एक की एक इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे। दोनों 15 मई को ही महरौली में शिफ्ट हो गए थे।

पुलिस ने कहा, उसी महीने की 18 तारीख को उन दोनों के बीच काफी ज्यादा बहस हो गई और पूनावाला ने अपने हाथ से उसका मुंह बंद करने की कोशिश की। बाद में उसने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया

Shraddha Murder Caseअमेरिकी क्राइम ड्रामाम 'डेक्सटर' देखकर ली प्रेरणा

अगले दिन, उसने अमेरिकी क्राइम ड्रामा सीरीज 'डेक्सटर' से प्रेरणा लेते हुए एक आरी और 300 लीटर का रेफ्रिजरेटर खरीदा। 20 मई को, उसने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और फ्रिज में रख दिया।

पूनावाला ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी और कुछ साल पहले शेफ के तौर पर काम किया था। उसने मांस काटने की दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी ली थी। इसका इस्तेमाल वे वाकर के शरीर को काटने के लिए करता था। एक अधिकारी ने कहा, "उसने उसके शरीर को दो दिनों तक काटा था।"

पुलिस ने कहा कि पूनावाला रेफ्रिजरेटर के डीप फ्रीजर में कुछ टुकड़ों को रख देता था और बाकी टुकड़ों को नीचे की ट्रे में रख देता था। कुछ समय बाद वह ट्रे में रखे टुकड़ों के डीप फ्रीजर में रखने के लिए निकाल लेता था। उसने दुर्गंध को दबाने के लिए अगरबत्ती और रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल किया।

Delhi Murder Case: क्राइम सीरीज Dexter देख आफताब ने रची श्रद्धा के नृशंस हत्या की साजिश, गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा

वह कटे हुए टुकड़ों को निकालकर पॉलिथीन की थैलियों में भरकर एक बैग में भरकर जंगल में ले जाता था। एक अधिकारी ने कहा, "वह लगभग 2 बजे जंगल जाता था और कुछ घंटे बाद लौटता था। उसने लगभग 20 दिन तक ऐसे ही किया।"

पूनावाला और वाकर एक दूसरे से ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले थे। बाद में, उन्होंने मुंबई में उसी कॉल सेंटर के लिए काम करना शुरू कर दिया और उन्हें प्यार हो गया। लेकिन उनके परिवारों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई, क्योंकि वे अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे, जिससे दंपति को घर से बाहर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वे पहले हिमाचल प्रदेश गए और बाद में दिल्ली पहुंचे। वे यहां पहाड़गंज के एक होटल में एक दिन रुके और बाद में दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजब में एक हॉस्टल में चले गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।