Delhi Murder Case: क्राइम सीरीज Dexter देख आफताब ने रची श्रद्धा के नृशंस हत्या की साजिश, गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा

Delhi Murder Case: लड़की की निर्मम हत्या ने सभी का दिल दहला दिया है। सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि एक प्रेमी इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि वह अपनी प्रेमिका की दरिंदगी से हत्या कर उसके लाश के टुकड़े-टुकड़े कर देता है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 10:55 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Murder Case: आरोपी आफताब ने बताया कि उसे श्रद्धा की हत्या करने का आइडिया अमेरिकी क्राइम शो Dexter से आया था

Delhi Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक लिव इन पार्टनर (Live-in partner) ने अपनी 26 साल की प्रेमिका की बेरहमी से हत्‍या कर दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी का नाम आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) है। उसने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर (Shraddha Walker) के शव को आरी से काट डाला। शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़ा फ्र‍िज खरीदा। बॉडी के 35 टुकड़ों को उसमें रखा और करीब 18 दिनों तक सिलसिलेवार तरीके से उन्‍हें ठिकाने लगा दिया।

6 महीने बाद हत्याकांड का खुलासा

6 महीने पहले हुई इस हत्याकांड का खुलासा अब हुआ है। लड़की की निर्मम हत्या ने सभी का दिल दहला दिया है। सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि एक प्रेमी इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि वह अपनी प्रेमिका की दरिंदगी से हत्या कर उसके लाश के टुकड़े-टुकड़े कर देता है।


अमेरिकी क्राइम शो Dexter से आया हत्या का आइडिया

पुलिस की पूछताछ में आरोपी आफताब ने बताया कि उसे श्रद्धा की हत्या करने का आइडिया अमेरिकी क्राइम शो 'डेक्सटर (Dexter)' से आया था। वो क्राईम से जुड़े शो देखने का शौकीन था। वहीं से उसने हत्या का तरीका देखा और फिर लड़की को ठिकाने लगा दिया।पुलिस ने आरोपी के गूगल सर्च हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक उसने हत्या के बाद खून की सफाई के तरीकों के बारे में गूगल सर्च किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

डेक्स्टर (Dexter) एक मशहूर अमेरिकी क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है। इसके अब तक 8 सीजन आ चुके हैं, जिनमें 96 ऐपिसोड्स हैं। साल 2006 से 2013 के बीच आए इस शो की कहानी ‘डेक्स्टर मॉर्गन' नाम के शख्‍स के इर्द-गिर्द बुनी गई है। पुलिस के लिए फॉरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करने वाला 'डेक्सटर' रात में सीरियल किलर बन जाता है। वह उन लोगों को मौत के घाट उतारता है, जो अपराधी हैं, लेकिन कानून के चंगुल से बच निकले। ऐसे लोगों को डेक्सटर के हाथों सजा दी जाती है।

क्या है पूरा हत्याकांड?

यह वीभत्स घटना दिल्ली के महरौली इलाके का है, जहां आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी। फिर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा। इसके बाद एक के बाद एक कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आफताब अमीन पूनावाला की गिरफ्तारी के बाद यह नृशंसा घटना छह माह बाद सामने आई। उनके अनुसार महिला के शव के कटे हुए कुछ हिस्से मिले हैं।

शेफ है आरोपी

विश्वासघात और छल की इस दु:खद घटना में आरोपी आफताब एक शेफ है। अपराध करने के छह महीने तक वह बचता रहा। पूछताछ में उसने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद वह उसी घर में रह रहा था, जहां वे दोनों साथ रहते थे। उससे पूछताछ में हत्या का ब्योरा सामने आने के बाद शनिवार की सुबह उसे गिरफ्तार किया गया। आफताब अमीन पूनावाला ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद उसने श्रद्धा वाकर की हत्या की और उसके शरीर को टुकड़ों में काटने का विचार उसे अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘डेक्सटर’ से आया।

अगरबत्तियों एवं रूम फ्रेशनर का किया इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव के कटे हुए हिस्सों को रखने के लिए 300 लीटर वाला एक फ्रिज खरीदा तथा शव से आने वाली बदबू को दबाने के लिए अगरबत्तियों एवं रूम फ्रेशनर का उपयोग किया। पुलिस ने कहा कि आधी रात को पॉली बैग में शरीर के अंगों को पैक करके बाहर निकलने वाले आरोपी आफताब ने सावधानीपूर्वक इस आधार पर योजना बनाई कि शरीर का कौन सा हिस्सा जल्द से जल्द सड़ना शुरू हो जाता है। इसी के अनुरूप शरीर के हिस्सों को निपटाया।

ये भी पढ़ें- PM Modi at G20 Summit LIVE Updates: G20 में खुलकर बोले मोदी, कोरोना और यूक्रेन संकट ने मचाई तबाही....

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने जिन इलाकों में शव के टुकड़ों को फेंकने की जानकारी दी, वहां से 13 टुकड़े बरामद किए गए हैं। हालांकि, फॉरेंसिक जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि क्या ये पीड़िता से जुड़े हैं। हत्या के बाद के अगले कुछ हफ्तों तक, आफताब ने कथित तौर पर महिला के दोस्तों के साथ उसके सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग करके बातचीत की ताकि कोई संदेह पैदा न हो। श्रद्धा अपने परिवार से बात नहीं कर रही थी, क्योंकि उन्होंने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई थी।

मुंबई से दिल्ली आया था कपल

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान पूनावाला और श्रद्धा वाकर को एक दूसरे से प्यार हुआ, लेकिन जब उनके परिवारों ने दोनों के अलग-अलग धर्म होने के कारण इस रिश्ते का विरोध किया। इसके बाद कपल इस साल मई में दक्षिण दिल्ली के महरौली आ गया। मई में जब महिला ने कॉल का जवाब देना बंद कर दिया तो उसके परिवार ने मुंबई में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसी समय गुरुग्राम के एक निजी फर्म में काम करने वाले आरोपी आफताब ने दोनों के बीच झगड़े के बाद महिला की हत्या कर दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।