Shraddha Murder Case: दिल्ली (Delhi) के महरौली (Mehrauli) में श्रद्धा वाकर (Shraddha Walker) की हुई नृशंस हत्या (Murder) ने सिर्फ राजधानी ही नहीं, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अपने जिस प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Ameen Poonawala) के साथ श्रद्धा पूरी जिंदगी गुजारने के सपने देख रही थी, उसी आफताब ने उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। आशिक से हैवान बने आफताब ने अपने गुनाह को छुपाने के लिए जो किया, वो सुनकर कितने ही मजबूत दिल वाला इंसान हो, उसकी भी रूह कांप उठेगी।
