Get App

Vande Bharat Train: PM मोदी 11 दिसंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

Sixth Vande Bharat Express: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी और लगभग साढ़े पांच घंटे में यात्रा पूरी करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 2:01 PM
Vande Bharat Train: PM मोदी 11 दिसंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
भारतीय रेलवे 11 दिसंबर को बिलासपुर-नागपुर रूट के बीच छठी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने वाली है।

Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे 11 दिसंबर को बिलासपुर (छत्तीसगढ़)-नागपुर (महाराष्ट्र) रूट के बीच छठी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने वाली है। ऐसी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को भारतीय रेलवे की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी और लगभग साढ़े पांच घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी।

साढ़े पांच घंटे में दूरी तय करेगी - अभी लगते हैं 7 घंटे

अधिकारी ने कहा कि बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन को रविवार 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन दोपहर 2 बजे नागपुर से रवाना होगी और शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। अभी सुपरफास्ट ट्रेनें नागपुर पहुंचने में लगभग सात घंटे लेती हैं, हालांकि यह ट्रेन लगभग साढ़े पांच घंटे में दूरी तय करेगी।

ये होंगे स्टॉप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें