Bank Holidays: कल सभी जगह रंग वाली होली (Holi) मनाई जाएगी। हालंकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हर राज्य में छुट्टी रहती है। इस साल होली का त्योहार कल 18 मार्च को मनाया जाएगा. कई राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे तो कई राज्यों में नहीं रहेंगे। पहले लिस्ट चेक कर लें कि कल और परसों यानी शनिवार को आपके राज्य में बैंक ब्रांच बंद होगी या खुली होगी।
देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
18 मार्च - होली/धुलेटी/डोल जात्रा के मौके पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च - होली/याओसांग का दूसरा दिन के चलते भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च - रविवार साप्ताहिक अवकाश।
सभी राज्यों के लिए अलग-अलग नियम
RBI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) कई राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों के नोटिफिकेशन पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होती है
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank band in march 2022) की लिस्ट जारी कर दी है। RBI की इस लिस्ट के मुताबिक अगले महीने बैंकों में इन दिनों कामकाज नहीं होगा। इसमें साप्तहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। वैसे भी मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। ऐसे में जाहिर है कि बैंक से जुड़े कामकाज भी काफी बढ़ जाते हैं।