पक्षी टकराने के बाद लेह जा रहा स्पाइसजेट का फ्लाइट वापस दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

SpiceJet फ्लाइट SG 123 करीब 10:30 बजे रवाना हुई थी और करीब 11 बजे वापस लौट आई। सूत्र ने कहा कि इंजन में कंपन के कारण फ्लाइट वापस लौटा। उड़ान निगरानी वेबसाइट flightradar24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया

अपडेटेड May 26, 2024 पर 2:34 PM
Story continues below Advertisement
SpiceJet फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सामान्य तरीके से बाहर आ गए

लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक फ्लाइट रविवार (26 मई) सुबह पक्षी टकराने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वापस लौट आया। सूत्रों ने बताया कि करीब 135 लोगों को लेकर लेह जा रहा बोइंग 737 फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सामान्य तरीके से बाहर आ गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर फूल इमरजेंसी स्थिति घोषित कर दी गई। 10:30 बजे उड़ान भरने के बाद इंजन में कंपन की वजह से 11 बजे फ्लाइट वापस लौट आया।

पीटीआई के मुताबिक, स्पाइसजेट (SpiceJet) की यह फ्लाइट SG 123 करीब 10:30 बजे रवाना हुई थी और करीब 11 बजे वापस लौट आई। सूत्र ने कहा कि इंजन में कंपन के कारण फ्लाइट वापस लौटा। उड़ान निगरानी वेबसाइट flightradar24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि फ्लाइट ने इमरजेंसी लैंडिंग नहीं की, बल्कि यह सामान्य तरीके से उतरा। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, "स्पाइसजेट B737 फ्लाइट दिल्ली से लेह ज रहा था, तभी इंजन 2 पर एक पक्षी के टकराने के बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया और यात्रियों को सामान्य रूप से उतार दिया गया।"


ये भी पढ़ें- Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान रेमल 26 मई रविवार को ढा सकता है कहर, कोलकाता के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट

एक सप्ताह में पक्षी टकराने की दूसरी घटना

यह घटना एमिरेट्स की एक फ्लाइट के सोमवार देर रात मुंबई में इमरजेंसी लैंड के कुछ ही दिन बाद हुई है, जो लैंडिंग से कुछ समय पहले राजहंस के झुंड से टकरा गई थी। इस घटना से फ्लाइट क्षतिग्रस्त हो गया और कई पक्षी मर गए। दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 जमीन से लगभग 300 मीटर ऊपर राजहंस के एक झुंड से टकराया, जिसके बाद 39 पक्षियों की मौत हो गई।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: May 26, 2024 2:21 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।