Get App

SpiceJet Flight Emergency Landing: एक दिन में दूसरी बड़ी घटना! विंडशील्ड में क्रैक के बाद मुंबई में स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

SpiceJet Flight Emergency Landing: DGCA के अधिकारियों के मुताबिक, SpiceJet के Q400 विमान को 23,000 फुट की ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आने के बाद मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 8:49 PM
SpiceJet Flight Emergency Landing: एक दिन में दूसरी बड़ी घटना! विंडशील्ड में क्रैक के बाद मुंबई में स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
विंडशील्ड में क्रैक के बाद मुंबई में स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (FILE PIC)

SpiceJet Flight Emergency Landing: स्पाइसजेट (SpiceJet) की कांडला से मुंबई जा रही फ्लाइट की मंगलवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करानी पड़ी। विमान की बाहरी विंडशील्ड में हवा के बीच दरार (Windshield Crack) देखे जाने के बाद, उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एक ही दिन में ये दूसरी घटना थी, जब SpiceJet की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इससे पहले दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट को फ्यूल इंडिकेटर में खराबी के कारण पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में उतारना पड़ा।

DGCA के अधिकारियों के मुताबिक, "SpiceJet के Q400 विमान को 23,000 फुट की ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आने के बाद मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया।" पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह कम से कम सातवीं घटना है।

अधिकारियों ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) मंगलवार को हुई दोनों घटनाओं के साथ पिछली पांच घटनाओं की भी जांच कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें