AFG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को चौंकाने उतरेगा अफगानिस्तान, अगर बारिश से धुला मैच, तो सेमीफाइनल में कौन बनाएगा अपनी जगह?

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को बेहद ही रोमांचक मुकाबला होने वाला है। सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। इस मैच में जीतने वाली टीम को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा और हारने वाली टीम की छुट्टी होनी भी तय है

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 2:05 PM
AUS vs AFG: चैंपियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का सामना होने वाला है

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को बेहद ही रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले में दो टीमें करो या मरो के इरादे से उतरेंगी क्योंकि इस मैच का रिजल्ट एक के चेहरे पर खुशी लगाएगी तो दूसरे के चेहरे पर मायूसी। चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का सामना होने वाला है। यह मैच दोनों ही टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जीतने वाली टीम को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा और हारने वाली टीम की छुट्टी होनी भी तय है। अफगानिस्तान की टीम ने बुधवार को ही इंग्लैंड को हरा कर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया है।

लाहौर में खेला जाएगा मुकाबला

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं अगर अफगान टीम, गद्दाफी स्टेडियम में अपना जलवा दिखाया तो ऑल्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। भले ही ऑस्ट्रेलिया का बैटिंग ऑर्डर बेहद मजबूत हो, लेकिन अफगान टीम के स्पिनर अपने जाल में किसी भी बल्लेबाज को फंसाने की काबिलियत रखते हैं। वहीं ऑस्ट्र्लियाई टीम की सबसे बड़ी दिक्कत टूर्नामेंट में उनके तीन मेन बॉलर्स मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का ना खेलना है। वहीं अफगानिस्तान टीम को अपने बल्लेबाजी में सुधार लाना होगा।


बारिश से धुला मैच, तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल में?

वहीं मैच की बात करें तो इस मुकाबले में भी बारिश विलेन बन सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी के दो मुकाबले अबतक बारिश के भेंट चढ़ गए हैं। रावलपिंडी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पिछला मैच पूरी तरह से बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब इस मैच में भी ऐसा ही होने का खतरा है। लाहौर में सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बारिश होने का अनुमान 40 से 70 प्रतिशत तक है, जिससे अगर खेल होता भी है तो बारिश या गीली जमीन की वजह से इसमें देरी हो सकती है।

शाम को बारिश का खतरा 50 प्रतिशत तक है। अगर मैच रद्द हो जाता है तो ऑस्ट्रेलिया सेमिफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। बता दें कि पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

ऐसी हैं दोनों टीमें

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, इकराम अलीखिल, नांगेयालिया खारोटे, नवीद जादरान।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, तनवीर संघा।

PAK vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, रिजवान की टीम का अनोखा कारनामा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।