पेरिस पैरालिंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा-तीरंदाज हरविंदर सिंह ने प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित व्यक्तियों की लिस्ट में अपना नाम नहीं होने पर "भेदभाव" की बात कही। हरविंदर ने इस साल की शुरुआत में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जो पैरालिंपिक में तीरंदाजी में देश का पहला गोल्ड मेडल था। हालांकि, शॉर्टलिस्ट किए गए 30 उम्मीदवारों की लिस्ट से अपना नाम गायब होने पर, हरियाणा के पैरा आर्चर ने सोशल मीडिया निराशा जताई।
