Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी

Asia Cup 2023: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है। जबकि युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में जोड़ा गया है। एशिया कपल 2023 में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-A में हैं

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 2:20 PM
Asia Cup 2023 Live: एशिया कप टूर्नामेंट 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा

India's Asia Cup 2023 Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2023 को लेकर टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। वहीं, हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे। टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। एशिया कप टूर्नामेंट 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। दो सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है। जबकि युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में जोड़ा गया है।

एशिया कपल 2023 में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-A में हैं। एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है। इसका फाइनल श्रीलंका में होगा। माना जा रहा है कि इसी आधार पर विश्व कप के लिए टीम का चयन किया जाएगा।


विश्व कपल के लिए संभावित टीम चयन की अंतिम तारीख पांच सितंबर है। BCCI इसके बाद ही टीम इंडिया की घोषणा करेगी। बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल की तरह ही भारत एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम चुना है ताकि विश्व कप के लिए सारे विकल्प आजमाए जा सकें।

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने भारतीय टैक्स सिस्टम पर उठाए सवाल, सत्ता में आने पर भारत को दी ये धमकी

टीम इंडिया एशिया कप में अपना पहला मैच 2 सितंबर को खेलेगी। यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में होगा। इसके बाद टीम इंडिया दूसरे ग्रुप का मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलेगी। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-A में शामिल हैं।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया की 17 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ट्रैवलिंग स्टैंड खिलाड़ी:- संजू सैमसन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।