Get App

Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों में भारत को दिलाया एक और गोल्ड, इंडिया ने सर्वाधिक मेडल जीत तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Asian Games 2023: भारतीय दल ने बुधवार को चीन में जारी एशियाई खेलों (Asian Games) में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ा। 80 पदकों के साथ भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल्स क‍िसी एक एश‍ियन गेम्स में जीते हैं। भारत का पदक के लिहाज से पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता और पालेमबांग में हुए 2018 एशियाई खेलो में था जिसमें देश ने 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज सहित कुल 70 मेडल जीते थे

Akhileshअपडेटेड Oct 04, 2023 पर 6:39 PM
Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों में भारत को दिलाया एक और गोल्ड, इंडिया ने सर्वाधिक मेडल जीत तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
Asian Games 2023: स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर की पोल पोजीशन हासिल की

Asian Games 2023 Live: भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ चुका है। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एशियाई खेलों में भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिलाया है। नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर की पोल पोजीशन हासिल की। इसके अलावा इस इवेंट में किशोर जेना ने सिल्वर मेडल जीता। भारत के महानतम एथलीट में शामिल चोपड़ा का काम तब आसान हो गया, जब उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और विश्व चैम्पियनशिप के सिल्वर मेडल विजेता अरशद नदीम घुटने की पुरानी चोट के कारण इन खेलों से हट गए। चोपड़ा ने अब तक नदीम के खिलाफ हर प्रतियोगिता जीती है। नीरज के अलावा महिलाओं की 800 मीटर फाइनल में भारत की हरमिलन बैंस ने सिल्वर मेडल जीता है।

भारत ने पुरुषों की 4x400 मीटर रिले दौड़ में 18वां गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय दल ने बुधवार को चीन में जारी एशियाई खेलों (Asian Games) में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ा। 81 पदकों के साथ भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल्स क‍िसी एक एश‍ियन गेम्स में जीते हैं। भारत का पदक के लिहाज से पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता और पालेमबांग में हुए 2018 एशियाई खेलो में था जिसमें देश ने 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज सहित कुल 70 मेडल जीते थे।

भारत के पैदल चाल खिलाड़ियों मंजू रानी और राम बाबू ने बुधवार को 35 किमी मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता जिससे भारत ने 2018 खेलों में 70 मेडल के आंकड़े की बराबरी की। ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी टीम ने इसके बाद गोल्ड के रूप में मौजूदा खेलों में भारत का 71वां मेडल जीता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें