Asian Games 2023: एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत की झोली में तीन गोल्ड, सात सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल
Asian Games 2023: अविनाश साबले एशियाई खेलों में पुरूषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बन गए, जबकि पुरूषों के शॉटपुट में तेजिंदर पाल सिंह तूर ने आखिरी थ्रो पर बाजी मारते हुए अपना खिताब बरकरार रखा। 29 साल के नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले साबले ने हांगझोउ खेलों की एथलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने 8 : 19 . 50 सेकंड में रेस पूरी की
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 01, 2023 पर 10:16 PM
Asian Games 2023: एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत की झोली में दो गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल
Asian Games 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और निशानेबाजी में अपना परचम लहराते हुए भारत की झोली में ढेरों पदक डाले, जबकि बैडमिंटन पुरूष टीम को फाइनल में पराजय के साथ रजत पदक (Silver Medal) से संतोष करना पड़ा और अदिति अशोक ने गोल्फ में रजत पदक जीता। अविनाश साबले एशियाई खेलों में पुरूषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बन गए, जबकि पुरूषों के शॉटपुट में तेजिंदर पाल सिंह तूर ने आखिरी थ्रो पर बाजी मारते हुए अपना खिताब बरकरार रखा ।
29 साल के नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले साबले ने हांगझोउ खेलों की एथलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने 8 : 19 . 50 सेकंड में रेस पूरी की ।
उन्होंने 8 : 22 . 79 सेकंड का एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2018 जकार्ता खेलों में ईरान के हुसैन केहानी ने बनाया था। सुधा सिंह ने 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस में गोल्ड मेडल जीता था ।
वहीं शॉटपुट में तूर ने पहले दो प्रयास में फाउल करने के बाद तीसरी कोशिश में 19.51 मीटर का थ्रो लगाया। उनका चौथा थ्रो 20.06 मीटर का रहा, लेकिन पांचवां थ्रो फिर फाउल हो गया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास आखिरी थ्रो पर 20.36 मीटर था, जिसने उन्हें स्वर्ण पदक दिलाया।
महिलाओं की 100 मीटर ऑब्सटेकल रेस फाइनल में विवाद
भारत ने एशियन गेम्स के आठवें दिन, तीन गोल्ड, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीते, लेकिन महिलाओं की 100 मीटर बाधादौड़ फाइनल में विवाद हो गया।
ज्योति याराजी और चीन की वु यान्नी को ‘फाल्स स्टार्ट’ के कारण अयोग्य करार दिया गया, लेकिन बाद में जज ने उन्हें रेस में भाग लेने की अनुमति दी।
चीन की लिन युवेइ ने 12 . 74 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता, जबकि यान्नी दूसरे और याराजी तीसरे स्थान पर रही थी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने तुरंत विरोध दर्ज किया और तकनीकी नियम 16.8 के तहत यान्नी को अयोग्य करार दिया गया, जबकि याराजी का कांस्य पदक रजत में बदल गया।
AFI की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और लंबी कूद की पूर्व स्टार अंजू बॉबी जॉर्ज ने इसे अविश्वसनीय ड्रामा करार दिया। AFI चेयरमैन और वर्ल्ड एथलेटिक्स के वाइस प्रेसिडेंट आदिले सुमरिवाला ने कहा कि ये मामला उच्च स्तर तक ले जाया जायेगा, ताकि आइंदा ऐसा नहीं हो ।
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में भारत की हरमिलन बैंस ने रजत पदक जीता जबकि पुरुष वर्ग में अजय कुमार सरोज को रजत और जिंसन जॉनसन को कांस्य पदक मिला । महिलाओं की चक्काफेंक में सीमा पूनिया ने कांस्य पदक जीता ।
इससे पहले गत चैंपियन भारत की हेप्टाथलन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन चोटों से जूझने के कारण भाला फेंक स्पर्धा के बाद हेप्टाथलन स्पर्धा से पदक की दौड़ से लगभग बाहर हो गईं।
भारतीय ट्रैप निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में निशानेबाजी के आखिरी दिन को यादगार बना दिया जब पुरूष टीम ने स्वर्ण और महिला टीम ने रजत पदक जीता हालांकि व्यक्तिगत वर्ग में सिर्फ कीनान चेनाई ने कांस्य पदक हासिल किया ।
आखिरी दिन ट्रैप में मिले तीन पदकों के बाद भारतीय निशानेबाज सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य समेत 22 पदक लेकर लौटेंगे जो एशियाई खेलों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।
बैडमिंटन में चोटिल एच एस प्रणय की कमी भारत को खली और शुरूआती दो मैच जीतने के बाद चीन के हाथों फाइनल 2 . 3 से हारने के कारण उसे एशियाई खेलों में पुरूष टीम चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।
दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय कमर की चोट के कारण नहीं खेल सके । लक्ष्य सेन ने पहला एकल और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने युगल मैच जीतकर भारत को 2 . 0 की बढत दिलाई।
इसके बाद दारोमदार किदाम्बी श्रीकांत पर था जिन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उम्दा प्रदर्शन किया था । इस बार वह उस लय को कायम नहीं रख सके और हार गए ।
चीन ने बाकी दोनों मैच जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा ।
मुक्केबाजी में दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन की लंबे समय से चली आ रही जीत की लय महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हारकर टूट गयी जबकि परवीन हुड्डा ने 57 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाकर ओलंपिक कोटा हासिल करते हुए पदक पक्का किया।
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकी और पांच ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया। महिला गोल्फ में ये भारत का पहला पदक है।
भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल ए के मैच में दक्षिण कोरिया ने 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका हालांकि बेहतर गोल औसत के आधार पर भारतीय टीम अभी भी शीर्ष पर है।
दक्षिण कोरिया के लिये 12वें मिनट में चो हायेजिन ने गोल कर दिया जबकि भारत के लिये तीसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने 44वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।
अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम की अगुआई में कंपाउंड तीरंदाजों ने उम्मीदों पर खरे उतरे हुए एशियाई खेलों में क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया तथा महिला और मिश्रित जोड़ी टीम स्पर्धा में शीर्ष वरीयता हासिल की।
विश्व चैम्पियन ओजस देवताले और 2014 एशियाड रजत पदक विजेता अभिषेक वर्मा ने तीसरा-चौथा स्थान हासिल किया जिससे भारत ने पुरुष टीम कंपाउंड क्वालीफायर में दूसरी वरीयता प्राप्त की।