Asian Games 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और निशानेबाजी में अपना परचम लहराते हुए भारत की झोली में ढेरों पदक डाले, जबकि बैडमिंटन पुरूष टीम को फाइनल में पराजय के साथ रजत पदक (Silver Medal) से संतोष करना पड़ा और अदिति अशोक ने गोल्फ में रजत पदक जीता। अविनाश साबले एशियाई खेलों में पुरूषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बन गए, जबकि पुरूषों के शॉटपुट में तेजिंदर पाल सिंह तूर ने आखिरी थ्रो पर बाजी मारते हुए अपना खिताब बरकरार रखा ।
