Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने जीता तीसरा गोल्ड मेडल, 41 साल बाद घुड़सवारी टीम ने किया ऐतिहासिक कारनामा

Asian Games 2023: एड्रेनेलिन फिरफोड पर सवार दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड (चेमक्सप्रो एमरेल्ड) और अनुष अग्रवाल (एट्रो) ने कुल 209.205 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सुदीप्ति हजेला भी टीम का हिस्सा थी, लेकिन सिर्फ शीर्ष तीन खिलाड़ियों के स्कोर गिने जाते हैं। चीन की टीम 204.882 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 4:30 PM
Asian Games 2023: भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं

Asian Games 2023: भारत ने चीन में जारी एशियन गेम्स 2023 में मंगलवार को तीसरा गोल्ड मेडल जीता। यह तीसरा गोल्ड घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में अनुष अग्रवाल (Anush Agrwalla), हृदय विपुल छेड (Hriday Vipul Chheda), दिव्यकीर्ति सिंह (Divyakriti Singh) और सुदीप्ति हजेला (Sudipti Hajela) की टीम ने जीता। भारत ने मंगलवार को चीन के हांगझोउ में एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में टीम ड्रेसेज इवेंट में शीर्ष पर रहकर गोल्ड मेडल के 41 साल के इंतजार को खत्म किया।

एड्रेनेलिन फिरफोड पर सवार दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड (चेमक्सप्रो एमरेल्ड) और अनुष अग्रवाल (एट्रो) ने कुल 209.205 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सुदीप्ति हजेला भी टीम का हिस्सा थी, लेकिन सिर्फ शीर्ष तीन खिलाड़ियों के स्कोर गिने जाते हैं।

चीन की टीम 204.882 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि हांगकांग ने 204.852 प्रतिशत अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। खेल के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने ड्रेसेज इवेंट में टीम गोल्ड मेडल जीता।


भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के रूप में ड्रेसेज में पिछला पदक 1986 में जीता था। भारत ने घुड़सवारी में पिछला गोल्ड मेडल नई दिल्ली में 1982 में हुए एशियाई खेलों में जीता था। भारत ने अब तक शूटिंग, महिला क्रिकेट टीम और घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है।

भारत के एशियन गेम्स 2023 में अब तक 14 गोल्ड मेडल जीते हैं। घुड़सवारी से पहले मंगलवार को भारत ने सेलिंग में दो मेडल जीते थे। भारत के लिए सेलिंग में नेहा ठाकुर ने सिल्वर मेडल और इबाद अली ने ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

ये भी पढ़ें- ED Raids: मिड-डे मील घोटाले में राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सोमवार को एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा भारत ने एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।