Asian Games 2023: भारत ने जीता 19वां गोल्ड, महिला कंपाउंड टीम ने चीन को दी मात

Asian Games 2023: एशियाड खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल में चीन को हराकर 19वां गोल्ड मेडल जीता है। अदिति स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर ने चीनी ताइपे को 230-228 के स्कोर से हराकर भारत की पदक तालिका में एक और गोल्ड मेडल जोड़ा। इसके साथ ही पदकों की संख्या अब बढ़कर 82 हो गई है

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 10:37 AM
Asian Games 2023: पदकों की संख्या अब बढ़कर 82 हो गई है

Asian Games 2023: एशियाड खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल में चीन को हराकर 19वां गोल्ड मेडल जीता है। अदिति स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर ने चीनी ताइपे को 230-228 के स्कोर से हराकर भारत की पदक तालिका में एक और गोल्ड मेडल जोड़ा। इसके साथ ही पदकों की संख्या अब बढ़कर 82 हो गई है। एशियाई खेलों में भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है।

इससे पहले ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ 88. 88 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई खेलों की भालाफेंक इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। जबकि किशोर जेना ने 87. 54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में भारत ने बुधवार को तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज सहित 12 मेडल जीते। एशियाई खेलों में भारत का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता।


वहीं, चार गुणा चार सौ मीटर रिले में पुरुष टीम ने गोल्ड और महिला टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में हरमिलन बैंस और पुरूषों के पांच हजार मीटर दौड़ में अविनाश सालबे ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 35 किलोमीटर रेस वॉक मिक्स्ड टीम में रामबाबू और मंजू रानी की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

तीरंदाजी कंपाउंड में ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले की मिकस्‍ड जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन रजत और परवीन हुड्डा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। कुश्‍ती में सुनील कुमार में ग्रीको रोमन में ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें- Asian Games Controversy: नीरज चोपड़ा के पहले थ्रो को नहीं मापा गया, पूर्व एथलीट अंजू ने लगाए चीनी अधिकारियों पर चीटिंग के आरोप

स्कवॉश में मिक्स्ड डबल्‍स में अनाहत सिंह और अभय सिंह की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल मिला। हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को 5-3 से हराया। फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भारतीय खिलाडियों के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।