Asian Games: अन्नू रानी ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

मंगलवार को प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट अन्नू रानी ने जेवलिन थ्रो में 62.92 मीटर तक भाला फेंका। यह उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो था। रानी ने महिलाओं की भाला फेंक में अपने चौथी कोशिश में सीजन का सबसे अच्छा 62.92 मीटर का जेवलिन थ्रो करते हुए सुनहरे पदक को अपने नाम किया। वहीं इस प्रतियोगिता में श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ अन्नू कुमारी जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 9:15 PM
Asian Games: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 3 अक्टूबर मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है

Asian Games: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 3 अक्टूबर मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। मंगलवार की शाम भारतीय एथलीट अन्नू रानी ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने भाले से गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। इसी के साथ एथलीट अन्नू कुमारी एशियाई खेलों में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

कितनी दूर तक फेंका भाला

मंगलवार को प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट अन्नू रानी ने जेवलिन थ्रो में 62.92 मीटर तक भाला फेंका। यह उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो था। रानी ने महिलाओं की भाला फेंक में अपने चौथी कोशिश में सीजन का सबसे अच्छा 62.92 मीटर का जेवलिन थ्रो करते हुए सुनहरे पदक को अपने नाम किया। वहीं इस प्रतियोगिता में श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ अन्नू कुमारी जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

World Cup 2023: टीमों की संख्या, लाइव चैनल, मेजबान शहर और पुरस्कार राशि सहित जानें क्रिकेट महाकुंभ का पूरा शेड्यूल | Moneycontrol Hindi

एशियाई खेलों में सुनहरा रहा मंगलवार का दिन

एशियाई खेलों में मंगलवार का दिन भारत के लिए सुनहरा रहा। अन्नू कुमारी से पहले भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने भी भारत के लिए गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। पारुल चौधरी ने मंगलवार को चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत की पारुल चौधरी ने परचम लहरा दिया है। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पारुल मे इससे पहले सोमवार को एशियाई खेलों की महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं मोहम्मद अफजल ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में एक मिनट 48.43 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इससे पहले विथ्या रामराज ने भी 400 मीटर की बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।