Asian Games: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 3 अक्टूबर मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। मंगलवार की शाम भारतीय एथलीट अन्नू रानी ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने भाले से गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। इसी के साथ एथलीट अन्नू कुमारी एशियाई खेलों में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
