Asian Games: एथलीट पारुल चौधरी ने लहराया भारत का परचम, 5000 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल

Asian Games: 3 अक्टूबर मंगलवार को भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और गोल्ड मेडल भारत के नाम कर दिया है। भारत के लिए यह गोल्ड मेडल एथलीट पारुल चौधरी ने जीता है। पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स 2023 में भारत का परचम लहराते हुए महिलाओं की 5,000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल ने मुकाबले के आखिरी चंद सेकेंडों में हारी हुई बाजी को पलटते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 10:05 PM
पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स 2023 में भारत का परचम लहराते हुए महिलाओं की 5,000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल ने मुकाबले के आखिरी चंद सेकेंडों में हारी हुई बाजी को पलटते हुए गोल्ड अपने नाम किया

Asian Games: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब 3 अक्टूबर मंगलवार को भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और गोल्ड मेडल भारत के नाम कर दिया है। भारत के लिए यह गोल्ड मेडल एथलीट पारुल चौधरी ने जीता है। पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स 2023 में भारत का परचम लहराते हुए महिलाओं की 5,000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल ने मुकाबले के आखिरी चंद सेकेंडों में हारी हुई बाजी को पलटते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

भारत की पारुल चौधरी ने जीता गोल्ड

पारुल एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद काफी खुश भी दिखाई दे रही थीं। हालांकि मुकाबला जब शुरू हुआ उस समय पारुल रेस में काफी पीछे दिखाई दे रही थीं। लेकिन रेस के आखिरी चंद सेकेंडों में उन्होंने अपना पूरा जोर लगाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पारुल ने दापान की खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले 5000 मीटर की रेस को पूरा किया। इस रेस को पूरा करने के लिए पारुल ने 15 मिनट और 14.75 सेकेंड जितना वक्त लिया। पारुल की जीत के बाद वहां पर मौजूद सभी लोगों ने उनको बधाई दी।

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में होगी पैसों की बारिश! Ad रेवेन्यू 2,000 करोड़ रुपये से अधिक आने का अनुमान | Moneycontrol Hindi


एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीत चुकी हैं पारुल

हालांकि भारत के लिए सुनहरे तमगे को जीतने से पहले पारुल चौधरी एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीत चुकी हैं। इससे पहले पारुल ने एशियन गेम्स में ही 3000 मीटर स्टीपल चेज मुकाबले में रजत पदक अपने नाम किया था। इस मुकाबले में पारुल 9:27:63 के समय के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं। वहीं जुलाई 2023 में पारुल ने बैंकॉक में खेले गए एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद अगस्त में बुडापेस्ट में आयोजित हुए 3000 मीटर रेस में अच्छा परफॉर्म करने के बाद साल 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भी पारुल क्वालिफाई कर चुकी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।