Asian Games: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब 3 अक्टूबर मंगलवार को भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और गोल्ड मेडल भारत के नाम कर दिया है। भारत के लिए यह गोल्ड मेडल एथलीट पारुल चौधरी ने जीता है। पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स 2023 में भारत का परचम लहराते हुए महिलाओं की 5,000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल ने मुकाबले के आखिरी चंद सेकेंडों में हारी हुई बाजी को पलटते हुए गोल्ड अपने नाम किया।
