Asian Games: भारतीय टीम ने रचा सुनहरा इतिहास, फाइनल मुकाबले में जापान को हराते जीता गोल्ड मेडल

Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने 6 अक्टूबर, शुक्रवार यानी आज एशियन गेम्स में फाइनल प्रतियोगिता में जापान को हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय हॉकी टीम ने 5-1 से जापान की टीम को हराया। इस सुनहरी जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने इस मुकाबले में दो गोल दागे। उनके अलावा मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने भी गोल किए

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 6:46 PM
Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने 6 अक्टूबर, शुक्रवार यानी आज एशियन गेम्स में फाइनल प्रतियोगिता में जापान को हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया

Asian Games: चीन की धरती पर खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का धाकड़ प्रदर्शन लगातार जारी है। अब भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने भी इस प्रतियोगिता में सुनहरा इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने 6 अक्टूबर, शुक्रवार यानी आज एशियन गेम्स में फाइनल प्रतियोगिता में जापान को हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय हॉकी टीम ने 5-1 से जापान की टीम को हराया। इस सुनहरी जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने इस मुकाबले में दो गोल दागे। उनके अलावा मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने भी गोल किए।

भारत ने 9 साल बाद जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने नौ साल बाद गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है। जापान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट पर गोल दागा। इसके अलावा अभिषेक ने 49वें मिनट पर, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट पर और मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट पर गोल किया। जापान के लिए एस तनाका ने 51वें मिनट में अकेला गोल किया।

World Cup 2023: ICC ने ब्रांडों के लिए जारी की एडवाइजरी, ई-कॉमर्स और ट्रेवल्स से लेकर गेमिंग कंपनियों को सख्त चेतावनी | Moneycontrol Hindi


शुरुआत में संभल कर खेल रही थीं दोनों टीमें

एशिया कप में इस फाइनल मुकाबले में शुरुआत में दोनों ही टीमों ने संभल कर खेलना शुरू किया। मैच के पहले ही क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने डिफेंसिव खेल दिखाया। भारत को 15वें मिनट में एक पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला पर वो गोल में तब्दील ना हो पाया। हालांकि मैच के दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार गोल करना शुरू करदिया। भारत की तरफ से मैच के 25वें मिनट पर पहला गोल मनप्रीत सिंह ने किया। इसे अंपायर ने पहले अमान्य कर दिया पर भारत ने वीडियो रोफरल लिया और फैसला भारत के पक्ष में आया। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे। भारतीय हॉकी टीम को चीयर करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मैच देखने पहुंचे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।