Asian Games: चीन की धरती पर खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का धाकड़ प्रदर्शन लगातार जारी है। अब भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने भी इस प्रतियोगिता में सुनहरा इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने 6 अक्टूबर, शुक्रवार यानी आज एशियन गेम्स में फाइनल प्रतियोगिता में जापान को हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय हॉकी टीम ने 5-1 से जापान की टीम को हराया। इस सुनहरी जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने इस मुकाबले में दो गोल दागे। उनके अलावा मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने भी गोल किए।
