AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसी होगी लाहौर की पिच

AUS vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एक दूसरे के आमने सामने होंगे। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को हाल ही में वनडे सीरीज में हार मिली थी, इसलिए वे जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। आइए जानते हैं कि किस टीम का पलड़ा भारी है और लाहौर का मौसम कैसा रहेगा

अपडेटेड Feb 22, 2025 पर 9:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AUS vs ENG: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज 22 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। यह रोमांचक मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से 2-0 और इंग्लैंड को भारत से 3-0 से हार मिली थी। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करना चाहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। आइए मैच से पहले जानते हैं कौन सी टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है और कैसा रहेगा लाहौर का मौसम।

कैसी है लाहौर की पिच


लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यहां पर गेंद अच्छे उछाल और गति के साथ आती है, जिससे शॉट लगाना आसान हो जाता है। तेज गेंदबाज नई गेंद से थोड़ी स्विंग निकाल सकते हैं। कुछ ओवर के बाद स्पिनर विकेट लेने में अहम भूमिका निभाते हैं। हाल ही में हुई पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज में गेंदबाजों को रन रोकने में मुश्किल हुई थी। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में 300 से ज्यादा रन बने थे।

कैसा होगा लाहौर का मौसम

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान लाहौर का मौसम हल्के बादलों से घिरा रहेगा। धुएं और धुंध की वजह से कभी-कभी विजिबिलिटी कम हो सकती है, लेकिन बारिश की संभावना सिर्फ बहुत ही कम है। दिन में लाहौर का तापमान 23°C और रात में 11°C रहेगा। हवा की रफ्तार 10-15 किमी/घंटा होगी और आर्द्रता 74% तक जा सकती है।

पैट कमिंस है टूर्नामेंट से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, लेकिन 2013 और 2017 में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। इस बार टीम के तीन मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चोट की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया है। स्मिथ टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए बिना स्टार गेंदबाजों के इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा।

इंग्लैंड की टीम ने किए ये बदलाव

दो बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची इंग्लैंड टीम ने कुछ बदलाव किए हैं। इंग्लैंड ने जेमी स्मिथ को फिर से विकेटकीपर बनाया गया है। इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण में जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्से और मार्क वुड शामिल होंगे। अब देखना होगा कि चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।

SA vs AFG Highlights: रिकेल्टन का शतक, राशिद के आउट होते ही स्टेडियम हुआ खाली, मैच के ये रहे रोमांचक पल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।