SA vs AFG Highlights: रिकेल्टन का शतक, राशिद के आउट होते ही स्टेडियम हुआ खाली, मैच के ये रहे रोमांचक पल

SA vs AFG Highlights: कराची की पिच अफगानिस्तान को रास नहीं आई। चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से करारी शिकस्त दी। शुक्रवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी। टीम ने 6 विकेट खोकर 315 रन बना दिए। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 10:38 PM
SA vs AFG: साउथ अफ्रीका ने 107 रनों से अफगानिस्तान को मात दी

South Africa vs Afghanistan Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी () का आगाज हो चुका है और आगाज के साथ ही टूर्नामेंट के रोमांच की शुरुआत भी हो गई है। टूर्नामेंट में पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया तो वहीं दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को। वहीं अब टूर्नामेंट का तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला गया। इस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपनी शुरूआत जीत के साथ किया है। साउथ अफ्रीका ने 107 रनों से अफगानिस्तान को मात दी।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया कमाल

बता दें कि कराची में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने 316 रनों का टारगेट दिया। अफ्रीकी टीम की तरफ से इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन ने शतक लगाया, वो 106 गेंदो में 103 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कप्तान बावुमा (58) और रासी वान डुसेन (52) ने अच्छी पारियां खेली। आखिर में मारक्रम ने नाबाद रहते हुए 36 गेंदों में 52 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली।


नहीं दिखी फिरकी का जादू

बता दें कि इस मैच में एक ओर जहां दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान की गेंदबाजी खराब रही। अफगानिस्तान की सबसे मजबूत स्पिन गेंदबाजी, साउथ अफ्रीका के आगे कारगर नहीं दिखी। अफगानिस्तान के गेंदबाजों में मोहम्मद नबी ने 2 विकेट लिए। वहीं फजहलक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए। वहीं राशिद खान को कोई भी विकेट नहीं मिला।

अफगानिस्तान की खराब बल्लेबाजी

वहीं इस मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी काफी खराब रही। अफगानिस्तान की तरफ से ओपनिंग करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर ज्यादा देर तक टीक नहीं पाएं। रहमानुल्लाह गुरबाज को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। वहीं पहले विकेट के बाद अफगानिस्तान की विकेटों की झड़ी सी लग गई। शुरुआत के 50 रनों पर ही चार अफगान बल्लेजाब आउट हो गए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 15 ओवर में ही चार अफगान बल्लेबाज आउट हो गए। अफगानिस्तान के हार की ये सबसे बड़ा कारण भी रहा। अफगानिस्तान की तरफ से केवल रहमत ही अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया और 90 रनों की शानदार पारी खेली।

इस बल्लेबाज के आउट होते ही स्टेडियम हुआ खाली

मैच में अफगानिस्तान की तरफ से केवल दो बल्लेबाज रंग में नजर आए। रहमत शाह ने शानदार 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने 91 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली। वहीं राशिद खान ने थोड़ी आकर्षक पारी खेली। राशिद ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद पर अपर कट से छक्‍का लगाया और उसके बाद चौका लगाया तो लगा कि यह मैच थोड़ा सा तो रोमांचक आ गया, लेकिन आगे निकलकर एक मिस टाइम शॉट ने उनकी पारी का अंत कर दिया। राशिद के आउट होते ही मैदान पर मौजूद अफगानिस्‍तान दर्शक भी मैदान को छोड़कर जाने लगे। राशिद ने 13 गेंद में 18 रन बनाए लेकिन अफगानिस्‍तान की उम्‍मीदों को जगा नहीं सके।

AFG vs SA : कराची की पिच पर साउथ अफ्रीका को मात दे सकते हैं अफगान लड़ाके! जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।