Get App

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसी होगी लाहौर की पिच

AUS vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एक दूसरे के आमने सामने होंगे। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को हाल ही में वनडे सीरीज में हार मिली थी, इसलिए वे जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। आइए जानते हैं कि किस टीम का पलड़ा भारी है और लाहौर का मौसम कैसा रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2025 पर 9:10 AM
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसी होगी लाहौर की पिच
AUS vs ENG: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज 22 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। यह रोमांचक मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से 2-0 और इंग्लैंड को भारत से 3-0 से हार मिली थी। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करना चाहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। आइए मैच से पहले जानते हैं कौन सी टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है और कैसा रहेगा लाहौर का मौसम।

कैसी है लाहौर की पिच

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यहां पर गेंद अच्छे उछाल और गति के साथ आती है, जिससे शॉट लगाना आसान हो जाता है। तेज गेंदबाज नई गेंद से थोड़ी स्विंग निकाल सकते हैं। कुछ ओवर के बाद स्पिनर विकेट लेने में अहम भूमिका निभाते हैं। हाल ही में हुई पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज में गेंदबाजों को रन रोकने में मुश्किल हुई थी। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में 300 से ज्यादा रन बने थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें