भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने सख्त एक्शन लिया है। एजेंसी ने उनके खेलने पर 4 साल तक रोक लगा दी है। पुनिया ने मार्च में डोप टेस्ट देने के लिए नमून देने से इनकार कर दिया था। इसी वजह से नाडा ने यह पाबंदी लगाई है। ऐसे में माना जा रह है कि बतौर खिलाड़ी उनका करियर लगभग खत्म हो गया है। शुरुआती दौर में नाडा ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता पदक पहलवान को नमूना नहीं देने पर 23 अप्रैल को सस्पेंड कर दिया था।
