NZ vs BAN Playing 11: रावलपिंडी की पिच पर न्यूजीलैंड को चौंकाएगा बांग्लादेश! मैच से पहले जानें कैसी हो दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

NZ vs BAN Playing 11: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मुकाबले में आज न्यूजीलैंड और बांग्लादेश एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था जबकि बांग्लादेश अपना पहला मैच हार चुका है। आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
NZ vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा

Bangladesh vs New Zealand: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मैच में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। यह दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान को 60 रन से हराकर शानदार शुरुआत की है तो वहीं बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। यह मुकाबला आज 24 फरवरी को रावलपिंडी में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में है और वह अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।

रचिन रवींद्र की अब पूरी तरह से फिट है और टीम में वापसी भी कर सकते हैं। प्लेइंग इलेवन में रचिन को जगह देना मुश्किल हो सकता है। रचिन के चोट लगने पर विल यंग को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। पिछले मैच में विल ने शानदार शतक लगाया।

कैसा रहा दोनों टीमों का पहला मैच


न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। विल यंग और टॉम लैथम ने शानदार शतकीय पारी खेली जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में तेज 61 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अच्छा मुकाबला खेला था। तौहीद हृदोय और जाकिर अली ने मिलकर टीम को 35/5 की मुश्किल स्थिति से निकालकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हृदोय ने भारत के खिलाफ शानदार शतक भी लगाया।

भारत के खिलाफ बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की। रिशाद हुसैन (2/38), तस्कीन अहमद (1/36) और मेहदी हसन मिराज (0/37) ने भारत पर दबाव बनाए रखा। लेकिन खराब फील्डिंग और जल्दी बांग्लादेश के बल्लेबाजों को शुरुआत में विकेट गंवाने की वजह से टीम को भारत से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

कब शुरू होगा मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 24 फरवरी को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक वनडे में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश 45 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें न्यूजीलैंड ने 33 बार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश ने 11 मैच जीते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन और भी शानदार रहा है, जहां उसने 7 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 1 जीत मिली है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था।

रावलपिंडी की पिच

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी करेगा। हाल के मुकाबलों में यहां बड़े स्कोर बने हैं, क्योंकि पिछली चार पारियों में 280 से ज्यादा रन बनाए गए हैं। पिछले पांच मैचों में से तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। पाकिस्तान की दूसरी पिचों को देखते हुए, यहां बल्लेबाजों को खेलने में आसानी होगी, लेकिन इस पिच पर स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवॉन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

तंजीद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

Champions Trophy: दो मैचों में हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, ऐसे कर सकता है क्‍वालीफाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।