Champions Trophy: दो मैचों में हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, ऐसे कर सकता है क्‍वालीफाई

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार मिली। भारत ने उसे 6 विकेट से हराया, जबकि पहले मैच में न्यूजीलैंड से भी हार मिली थी। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी और बाकी टीमों के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। आइए जानते हैं कैसे पहुंच सकती है पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल नजर आ रही है

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पांचवा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन मेजबान देश की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने उसे 60 रनों से हराया फिर भारत ने 6 विकेट से शिकस्त दी। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल नजर आ रही है।

हालांकि, पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, इसके लिए उसको बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा और बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

सेमीफाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान टीम


पाकिस्तान भले ही अब तक अपने दोनों मैच हार चुका है, लेकिन वह अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुआ है। अगर आज 24 फरवरी को बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान के पास टॉप 2 में आने का मौका रहेगा। वहीं अगर 27 फरवरी को पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है और 2 मार्च को भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है। इसके बाद भारत 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहेगा, जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के 2-2 अंक होंगे।

रन रेट से होगा फैसला

अगर तीनों टीमों के 2-2 अंक होने पर सेमीफाइनल की दौड़ और रोमांचक हो जाएगी। ऐसे में जिस टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा। वह टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहेगी, जिससे पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का मौका बन सकता है। लेकिन अगर आज बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हरा दिया, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। मुकाबला ड्रॉ होने पर भी पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना खत्म हो जाएगा।

2017 की चैंपियंस ट्रॉफी का विनर है पाकिस्तान

बता दें 2017 में पाकिस्तान भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सिर्फ एक टीम ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है। रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2006 में खिताब जीता था और 2009 में फिर से चैंपियन बना था।

IND vs PAK Highlights: गिल के शानदार चौके तो कुलदीप के फिरकी का जादू, विराट के आगे ऐसे पाकिस्तान ने किया सरेंडर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।