गृह मंत्रालय (MHA) ने भ्रष्टाचार निवारण कानून (PoC) के तहत एक मामले में दिल्ली के पूर्व जेल मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेल में हैं। उनपर ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) को जेल में संरक्षण मुहैया करने के एवज में उससे 10 करोड़ रुपए की जबरन वसूली करने का आरोप है।
