ICC Champions Trophy: 'हाइब्रिड मॉडल' पर खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 में भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है। अब चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान और दुबई दोनों जगह आयोजित किए जाएंगे। वहीं भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 9:18 PM
'हाइब्रिड मॉडल' पर खेली जाएगी चैम्पियंस ट्रॉफी, 2026 में भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम

ICC Champions Trophy 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसमें पीसीबी और बीसीसीआई के बीच हुए समझौते के बाद मैच को पाकिस्तान और दुबई में आयोजित किया जाएगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मुताबिक 2026 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा नहीं करेगी। दोनों टीमों के बीच के लीग-स्टेज मुकाबले कोलंबो में आयोजित किया जाएगा।

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अब पाकिस्तान और दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी और बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे। बता दें, भारत सरकार ने भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद से बीसीसीआई इस टूर्नामेंट 'हाइब्रिड मॉडल' पर खेलने के लिए आईसीसी को पत्र लिखा था।

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड खेलने भारत नहीं आएगी


इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मुताबिक पीसीबी और बीसीसीआई के दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए है कि पाकिस्तान की टीम 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी। वह लीग चरण के सभी मैच कोलंबो में खेलेगी। चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच हाइब्रिड मॉडल पर होने की वजह से पीसीबी को किसी भी तरह का कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा, लेकिन 2027 के बाद उसको किसी भी आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी दी जाएगी।

19 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाएगा मैच

रिपोर्ट के अनुसार, अमीरात क्रिकेट बोर्ड दोनों बोर्ड के बीच बातचीत पर बारीकी से नजर रखें हुए है और उसने कहा कि दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लगभग तय है। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगी, जिसमें कुल आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

WhatsApp, Instagram, Facebook दुनियाभर में घंटों रहे डाउन, आउटेज पर क्या बोली Meta?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।