WhatsApp, Instagram, Facebook दुनियाभर में घंटों रहे डाउन, आउटेज पर क्या बोली Meta?

आउटेज ने सोशल मीडिया ऐप्स के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन्स को प्रभावित किया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि वे अपने कंप्यूटर और डेस्कटॉप दोनों से WhatsApp, Instagram, Facebook को एक्सेस कर पा रहे थे। इस तकनीकी समस्या पर मेटा ने X पर एक बयान जारी किया

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 8:12 AM

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक बुधवार को दुनियाभर में हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गए। हालांकि अब आउटेज काफी हद तक ठीक हो चुका है। आउटेज पर इन तीनों ऐप्स की ओनर मेटा ने कहा कि वह तकनीकी समस्या को हल करने के लिए काम कर रही है। साथ ही कुछ लास्ट मिनट चेक्स कर रही है। ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि वे इन सोशल मीडिया ऐप को फिर से एक्सेस कर सकते हैं।

आउटेज के दौरान यूजर फेसबुक पर लॉग इन नहीं कर पा रहे थे, पोस्ट अपलोड नहीं हो रही थीं और न ही पोस्ट अपडेट हो पा रही थीं। इसी तरह इंस्टाग्राम को एक्सेस करने या पोस्ट अपडेट करने में समस्या थी।

11 बजे से शुरू हुआ आउटेज


टेक्निकल प्रॉब्लम रात 11 बजे से शुरू हुई। आउटेज ने सोशल मीडिया ऐप्स के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन्स को प्रभावित किया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि वे अपने कंप्यूटर और डेस्कटॉप दोनों से वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम को एक्सेस कर पा रहे थे।

'...शादी के 99% मामलों में गलती पुरुषों की' बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या पर कंगना रनौत ने जताया दुख

इस तकनीकी समस्या पर मेटा ने X पर एक बयान जारी किया। मेटा ने कहा, 'हमें पता है कि एक तकनीकी समस्या कुछ यूजर्स की हमारे ऐप्स को एक्सेस करने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और किसी भी असुविधा के लिए खेद है।' इसके बाद गुरुवार सुबह 4 बजे मेटा की ओर से एक और अपडेट आया, जिसमें कहा गया कि हम 99 प्रतिशत काम कर चुके हैं। कुछ लास्ट चेक्स हो रहे हैं। आउटेज से प्रभावित लोगों से हम माफी मांगते हैं।'

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।